पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड के खूंटी जिले में रविवार को पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सबजोनल कमांडर लाका पाहन दस्ते के बीच मुठभेड़ हो गई। मुरहू थाना क्षेत्र के बुरजू गांव में हुई इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि, सबजोनल कमांडर लाका पाहन जरूर मौके से भागने में सफल हो गया!
गिरफ्तार नक्सली हस्सा पूर्ति अरेस्ट
गिरफ्तार नक्सली की पहचान हस्सा पूर्ति के रूप में हुई है। वह खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव का रहने वाला है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआई नक्सली के पास से एक देशी कट्टा, 17 गोली, एके-47 के 14 खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा पीएलएफआई का नक्सली पर्चा और 11 चंदा रसीद समेत चार बाइक भी मिली है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से लगभग 40-45 गोलियां चलाई गई।
सब जोनल कमांडर लाका पाहन भागने में कामयाब
जानकारी के मुताबिक, नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान पुलिस कार्रवाई जुटी हुई थी। इसी बीच पीएलएफआई नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसके बाद पुलिस फोर्स को भारी पड़ता देख सब जोनल कमांडर लाका पाहन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ भाग गया। इस दौरान वह बाइक और दूसरे सामान मौके पर ही छोड़ गया। बताया जा रहा कि वह जंगल में झाड़ी का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।
Comments
Post a Comment