पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
दुनिया की दिग्गज फोन मेकर कंपनी एप्पल को अपने आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ चार्जर ना देना भारी पड़ गया। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रजील की कंज्यूमर प्रोटेक्शन एजेंसी Procon-SP ने एप्पल पर इसके लिए 2 मिलियन डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। ब्रजीलियन एजेंसी ने भ्रामक विज्ञापन, बिना चार्जर के डिवाइस बेचना और अनुचित नियमों' को जुर्माने की वजह बताया है। प्रोकॉन-एसपी ने यह भी बताया है एप्पल के इस कदम से पर्यावरण को कोई लाभ नहीं दिख रहा।
एजेंसी ने पूछा- क्यों नहीं घटाई कीमत?
अपने फैसले में एजेंसी ने एप्पल से यह भी पूछा कि क्या कंपनी ने चार्जर निकालने के बाद iPhone 12 की कीमत घटा दी है? हालांकि एप्पल की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं मिला है। कंपनी ने ऐसे सवालों के जवाब भी नहीं दिए, जैसे कि चार्जर के साथ और उसके बिना हैंडसेट की कीमत क्या थी, और क्या कंपनी ने चार्जर का प्रोडक्शन कम कर दिया है?
iOS अपडेट को लेकर भी लगाई लताड़
बॉक्स के साथ चार्जर ना मिलने के अलावा एजेंसी ने कंपनी को कुछ अन्य मुद्दों पर भी सवाल पूछे हैं। iOS अपडेट के मामले पर एजेंसी ने पूछा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ यूजर्स को आईफोन्स अपडेट करने के बाद कई फंक्शन में दिक्कत आई थी, जिसमें Apple ने कोई मदद नहीं की। एप्पल को यह समझने की जरूरत है कि ब्राजील में कड़े उपभोक्ता संरक्षण कानून और संस्थान हैं। जिनका एप्पल को सम्मान करना होगा।'
चार्जर हटाने की एप्पल ने बताई थी यह वजह
बता दें कि एप्पल ने पिछले साल अक्टूबर में आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने उस समय दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया था, जब बॉक्स के साथ चार्जर ना देने की बात कही थी। हालांकि कंपनी ने इसके पीछे एक जरूरी वजह भी गिनाई थी। एप्पल का कहना था कि चार्जर ना देकर कंपनी ई-वेस्ट की समस्या को कम कर रही है,जिससे पर्यावरण को फायदा होगा। सैमसंग ने भी इस तरकीब को अपनाया है
Comments
Post a Comment