पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पूर्व सैनिक वेलफेयर एशिसियन का बैठक हफुआ हाई स्कूल चतरा के प्रांगण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक मोहन शाह ने किया तथा बैठक का संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी मनोरंजन कुमार ने किया। यह बैठक मुख्य रूप से चतरा जिला में संगठन का विस्तार करना, सदस्यों का सदस्यता ग्रहण करना तथा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाना शामिल रहा। बैठक में संगठन के सचिव मिथिलेश कुमार पांडेय ने संगठन की मजबूती के लिए पूर्व सैनिकों को एकजुट होने की बात कही, संगठन के कोषाध्यक्ष उपकार सिंह ने कहा असामाजिक तत्वों द्वारा हम पूर्व सैनिकों के ऊपर आए दिन अत्याचार किया जा रहा है। यह तभी रुकेगा जब हम संगठित होंगे। संगठन के उपाध्यक्ष के पी मेहता ने कहा हम सभी पूर्व सैनिक अलग-अलग बिखरे हैं जिन्हें एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ना है। संगठन के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार ओझा ने संगठन के विस्तार कैसे हो इसके बारे में सदस्यों के बीच अपनी बातों को रखा उन्होंने कहां की हमारी पहचान समाज में नहीं है अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संगठन के साथ में जुड़े रहना जरूरी है।
साथ ही चतरा जिले के पूर्व सैनिकों को संगठन के अध्यक्ष ने माला पहना कर सदस्यता दिलाई। और चतरा जिला पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन का विस्तार किया। चतरा जिला से कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक अनिल कुमार पाठक और उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक मोहन शाह को बनाया गया और अंत में बैठक का समापन अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देकर की गई। बैठक में मुख्य रूप से पवन कुमार, रमन साहू , महेंद्र गोस्वामी , सफीक अंसारी , सुरेश मींज, अनिल कुमार पाठक, अशोक कुमार, कोलेश्वर प्रसाद मेहता , कृष्ण दयाल महतो, कृष्ण कुमार वर्मा जी तथा कई पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।
Comments
Post a Comment