पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793विज्ञापन
गढ़वा : सर्वदलीय छात्र संगठन गढ़वा कमेटी के द्वारा नामधारी महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य अखिलानंद पांडे के खिलाफ सर्वदलीय छात्र संगठन के लोगों ने धरना दिया. छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है. छात्र हित के लिए आए हुए पैसों का गमन किया गया और प्रभारी प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय का नैक कराया गया जिसमे महाविद्यालय को नैक एक्रिडिएशन मे डिस्कवासिफाई कर दिया गया.
क्योंकि नैक के नाम पर विश्वविद्यालय से मिली राशि का बंदरबाट कर लाखो लाख रूपये के गमन किया गया. फिर कुलपति महोदय द्वारा चुपी साधी गयी है सर्वदलीय छात्र संगठन को संदेह है कि कही कुलपति महोदय भी तो भ्रष्ट प्रभारी प्राचार्य से मिलीभगत में तो नही है.
वही अखिल पलामू छात्र संघ के जिला संयोजक रवि प्रकाश उर्फ लड्डू ने नी.पी. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर एसएन सिंह को सर्वदलीय छात्र संगठन कि ओर से मांग-पत्र सौंपा और सारे परेशानियों से अवगत कराया. इधर नामधारी महाविद्यालय मे छात्र संगठन के लोगो ने माहाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धारना पर बैठकर भ्रष्ट प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबजी की और प्रभारी प्राचार्य से इस्तिफा मांगते रहे है.
मौके पर शहजाद अंसारी, औरंगजेब अंसारी, निलेश कुमार, विकाश कुमार गौतम, राहुल कुमार, प्रियम कुमार, निरंजन पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, शुभम मिश्रा, फिरोज, सतीशकेश, शदाब अंसारी सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment