पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को दो साबइर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर आरोपित नरेश दास व भूदेव दास जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के रंगमटिया गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। ये दोनों आपस में दोस्त हैं। इनके खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक टीवीएस अपाचे बाइक, एक चेकबुक, तीन पासबुक, पांच एटीएम, 16 सीम कार्ड व आठ मोबाइल बरामद किए हैं। बताया जाता है कि यह तरह-तरह का हथकंडा अपना कर लोगों को चूना लगाते थे। पुलिस को इन दोनों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसकी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी नेहा बाला व डीएसपी मंगल सिंह जामूदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा।
पूछताछ में इन लोगों ने अपना गुनाह कबूल किया है। वहीं अपने कुछ साथियों का नाम भी बताया है जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी हो कि पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद साइबर आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आए दिन साइबर ठगी के नए-नए मामले सामने आते रहते हैं। देवघर ही नहीं पूरे देश के विभिन्न प्रदेश की पुलिस यहां के साइबर आरोपितों से परेशान है। आए दिन किसी न किसी प्रदेश की पुलिस टीम यहां साइबर आरोपितों की तलाश में आती रहती है।
चोरी कांड का आरोपित गिरफ्तार : चोरी कांड के एक आरोपित को कुंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार रमेश कोल सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी जोगियाटिकुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ 2018 में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर है। इसी सूचना के आधार पर कुंडा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Comments
Post a Comment