पलामू : प्रखंड उंटारी रोड में तेजस्विनी परियोजना द्वारा विभिन्न क्लबों में जीवन कौशल प्रशिक्षण के तहत अधिकार एवं संरक्षण का प्रशिक्षण आज दिनांक 15 मार्च 2021 को प्रारंभ किया गया l परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक विशाल कुमार ने बताया कि आज किशोरियों एवं युवतियों को कानूनी अधिकार की जानकारी बहुत जरूरी है l आज जागरूकता के आभाव में किशोरिया एवं महिलाएं अपने अधिकारों का सुरक्षा नहीं कर पा रही है जिसके कारण आए दिन बहुत सारी घटनाएं घटित हो रही है वे कानून जानकारी के अभाव में कुछ नहीं कर पाती है l इसलिए क्लब द्वारा किशोरियों और युवतियों को कानून संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जा रही है जो उन्हें जीवन में आने वाली परेशानियों में आजीवन सहायता करेगी l उन्होंने कहा कि तेजस्विनी परियोजना किशोरियों एवं युवतियों के लिए महत्वकांक्षी परियोजना है सभी किशोरियों एवं युवतियों को क्लब में आना चाहिए तथा जानकारी हासिल करनी चाहिएl वही प्रशिक्षक के रूप में पूनम देवी ,ममता देवी, आराधना कुमारी ,सविता, सुधा, अनीता, रेखा देवी प्रशिक्षण दे रही है l
गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...
Comments
Post a Comment