पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखण्ड के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राँची के सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि बजट किसी भी सरकार के कार्य करने की मानसिकता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाने वाला होता है। मतलब की सरकार जनहित को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है, यह बजट से दिखता है। वर्तमान में झारखंड की सरकार ने जो बजट पेश किया है, यह राज्य का बजट नहीं है। यह पूरी तरह से कांग्रेस का बजट है। जिन मुद्दों को लेकर झारखंड में यह सरकार आई, जिन घोषणा पत्रों के झांसे में आकर राज्य की जनता ने इन्हें वोट दिया। वह बुरी तरह से चकनाचूर हुई। राज्य की जनता की उम्मीदें तार-तार हुई है। बीते 1 साल के कार्यकाल में यह स्पष्ट दिख गया कि कांग्रेस ने देश के साथ जो किया, वह झारखंड जैसे भोले भाले राज्य के साथ कर रही है। यह बजट कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाने वाला बजट है। कहने को तो हजारों करोड़ का बजट पेश कर दिया गया परंतु सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इस बजट में सरकार ने अपने चुनावी वायदों को पूरा करने का क्या प्रावधान किया है? सरकार को यह भी बताना चाहिए यदि मानसिकता साफ है तो किसानों का कर्ज माफ करने में इतना देर क्यों हुआ? कुल मिलाकर यह बजट राज्य की जनता की भावनाओं को बेरहमी से चूर करने वाला बजट है।
यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी
Comments
Post a Comment