पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर: रेड़मा बारालोटा स्थित द कराटे एकेडमी के प्रांगण में यंग स्टार ग्रुप के बैनर तले बनी शार्ट फ़िल्म हम कमजोर नही का स्क्रीनिंग की गई. इस अवसर पर फ़िल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता, अभिनेता सुमित कुमार वर्मन ने फ़िल्म के निर्माण से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला. मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव एवं युवा समाजसेवी सोनू सिंह नामधारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचा सिंह नामधारी , फ़िल्म निर्देशक पूलीन मित्रा व ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक प्रदीप नारायण मौजूद थे. मुख्य रूप से बेटियों की सक्षमता पर आधारित फिल्म हम कमजोर नही के स्क्रिनिग के बाद निर्देशक पुलिन मित्रा ने फिल्म को काफी सराहा और अपना सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा की कम संसाधनों के बावजूद भी अनेक संभावनाएं होती हैं बस इच्छा शक्ति की आवश्यकता है और इसका प्रबल उदाहरण सुमित कुमार वर्मन और उनकी टीम है. श्री वर्मन ने बताया कि इस फ़िल्म को यंग स्टार ग्रुप के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. कार्यक्रम संचालन अविनाश कुमार तिवारी ने किया. मौके पर अनमोल मुस्कान फिल्म एंटरटेनमेंट के निर्देशक प्रवेश दुबे, रूपेश पाठक, संजीव सिंह, रजनीकांत सिंह, मनीष कुमार, तनवीर आलम, शंकर तरंग एवं युवा अभिनेत्री काजल राज , अशाना भेंगरा , पूजा राज , कनक लता तिर्की आदि मौजूद थे.
Comments
Post a Comment