पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी को बढ़ाने मे महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. इसलिए जरुरत इस बात की है कि महिलाओं के श्रम को महत्व दिया जाय. कामकाजी महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभाने का काम करती हैं एक ओर वे अपने कार्यस्थलों पर मुस्तैदी से काम करने के बाद दूसरी ओर घर आकर बच्चों और परिवार के देखभाल के काम मे लग जाती हैं. लेकिन उनकी इस महत्वपूर्ण भूमिका को नजरअंदाज किया जाता रहा है इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के लिये और पितृसत्तात्मक व्यवस्था की कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा. यह बात आज बेफी की रूपा खलको की अध्यक्षता मे संपन्न रांची जिला बैंक कर्मचारी संघ (बेफी)की ओर से इंडियन बैंक मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामकाजी महिला समन्वय समिति की संयोजक रेणू प्रकाश ने कही. उन्होंने कहा कि जिन्हें हम घरेलू महिला या हाउस वाइफ कहते हैं वो सारा दिन घरेलू कामों, सफाई, बच्चों की परवरिश,बुजुर्गों की सेवा सुश्रसा , खाना बनाना और विभिन्न तरह के घरेलू कामो को दक्षता के साथ निपटाती हैं लेकिन उनके योगदान का जिक्र बहुत कम होता है. खेती - किसानी मे भी महिलाओं के श्रम की बड़ी भूमिका है लेकिन उन्हें किसान का दर्जा नही मिला है इसलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी महिलाओं को यह शपथ लेना होगा कि अपने श्रम की मान्यता दिलाए जाने के लिए हम संगठित होकर आगे बढेगें और आधी आबादी के न्यायोचित अधिकारों को हासिल करेंगे
कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा बेफी के एम.एल सिंह कनक रंजन, जे. गुड़िया, विजेता, सिलविया,प्रमिला, कविता, गौतम ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम मे एक प्रस्ताव पारित कर 15 - 16 मार्च को बैंकिंग सेक्टर और 17 - 18 मार्च को इंश्योरेंस सेक्टर मे होने वाली अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
Comments
Post a Comment