पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
खूंटी के तोरपा में आज पुलिस ने पीएलएफआइ के उग्रवादी काे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार उग्रवादी सैमुएल कंडुलना दो लाख रुपये का इनामी है और वह पीएलएफआइ का सक्रिय सदस्य है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पुलिस को लंबे दिनों से तलाश थी। उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर दो लाख के इनामी सैमुएल कंडुलना उर्फ चांगो सामू चाचा को पुलिस ने सोमवार शाम तोरपा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से पुलिस ने एक सिंगल बैरल देसी पिस्तौल व दो 315 बोर का जिंदा गोली बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कहा कि उग्रवादी के खिलाफ जिला के तोरपा सहित पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव, सिमडेगा के जलडेगा और बानो थाने में हत्या 17 सीएलए एक्ट आदि संगीन धाराओं में एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
Comments
Post a Comment