पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
शिवरात्री से एक दिन पूर्व 10 मार्च से मंदिर प्रांगण में थर्मोकाॅल का उपयोग रहेगा प्रतिबंधितः-उपायुक्त
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बाबा मंदिर व मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को पूर्ण रूप से थर्मोकाॅल मुक्त ऐरिया बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने देवघर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम में बाबा मंदिर प्रागण में पूर्ण रूप से थर्मोकाॅल के उपयोग को बंद करने की पहल में सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई, जिसपर पंडा व पुरोहित समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपनी सहमती दर्ज करते हुए उपायुक्त के पहल की सराहना की।
विज्ञापन
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने पंडा व पुरोहित समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं व मंदिर के आसपास रह रहे लोगों, मंदिर के समीप समान बेचने वाले दुकानदारों को इस हेतु जागरूक करने के कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सही मायने में मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में थर्मोकाॅल मुक्त एरिया बनाया जा सके। वर्तमान में बाबा मंदिर के आसपास सभी जगहों थर्मोकोल से अंटे पड़े हैं। वहीं कहीं-कहीं लोग इनमें आग लगाकर प्रदूषण भी फैला रहे हैं। जबकि इनमें आग लगाने से कैंसर कारक हानिकारक गैस निकलती हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक भी है। ऐसे में स्वच्छ सुंदर व स्वस्थ्य देवघर बनाने में जिले के सभी लोगों का अहम भुमिका निभानी होगी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी के सुझावों व सहमति के पश्चात कहा कि आगामी 10 मार्च से मंदिर प्रांगण मे थर्मोकाॅल के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी पदाधिकारी बाबा मंदिर-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री परमेश्वर मुण्डा, जिला कल्याण पदाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत, जिला पंडा धर्मरक्षिणी के महामंत्री श्री कार्तिक नाथ ठाकुर, मुख्य प्रबंधक श्री रमेश परिहस्त, सरदार पंडा के प्रतिनिधि के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment