पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
बिश्रामपुर -बिश्रामपुर सीओ शम्भू शरण ने सभी आर ओ आर से संबंधित कहा कि मौजा घोरडीहा, सबौना, रेहला कला एवं NH 75 से संबंधित मौजा शंखा ,केतात कला ,कमता,केतात खुर्द,जिन रैयतों को अर्जित किया गया भूमि था, और एल पी सी प्राप्त हो गया है वे जिला भूअर्जन कार्यालय से सम्पर्क कर राशि प्राप्त कर सकते है।अगर रैयत जल्द जल्द अपना राशि नही लेते है तो रैयत अपना खुद जिमेवार होंगे।बिश्रामपुर सीओ ने बताया कि NH 75 से सम्बंधित चौडीकरण का मौजा शंखा से लेकर भंडार तक सर्वेक्षण जारी है बुधवार को पांच गांव का प्रर्वेक्षण किया गया जिसमें गुरी, तेंदुआ,झांनी, शंखा ,और कुंडी का नाम शामिल है।इन सभी का रिपोर्ट जिला को भेज दिया गया है।प्रर्वेक्षण में बिश्रामपुर सीओ शम्भू शरण , सीआई प्रमोद सिंह राजस्व कर्मचारी करण कुमार शामिल थे।
Comments
Post a Comment