पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने रांची के प्रसिद्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठान जी ई एल चर्च काम्प्लेक्स में किया शुरुआत
डीसी रांची की सभी राँचीवसियों से अपील- सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाईज़र का हमेशा करें इस्तेमाल
बिना मास्क के कोई भी न घूमें- डीसी रांची
कई दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
राँची: उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज रांची के जी ई एल चर्च कॉम्प्लेक्स से मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत की।
इस मास्क चेकिंग अभियान के दौरान रांची डीसी श्री छवि रंजन ने सभी व्यवसायियो से अपील की है कि अपने- अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों में हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें और सभी ग्राहकों से भी करवाएं। मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें तथा बिना मास्क पहने किसी भी ग्राहक को अपने दुकान/प्रतिष्ठान में प्रवेश की अनुमति नहीं दें। समय समय पर सैनिटाईज़र का इस्तेमाल भी करते रहें। यही तीन सूत्र हमें कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सबसे कारगर हथियार हैं।
डीसी ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
अभियान की शुरुआत में उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कई दुकानों का भी निरीक्षण किया तथा उनके मैनेजर/ स्टाफ को इन तीन सूत्रों के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जूते/चप्पलों की दुकान, गारमेंट्स/कपड़ों की दुकान, ज्वैलरी/आभूषण, रेस्टॉरेंट/होटल इत्यादि में लगातार सामग्रियों को ग्राहक बार बार छूटे हैं जिससे कोरोना के संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है, इसके रोकथाम के लिए सैनिटाईज़र का प्रयोग बार बार किया जाना चाहिए। पंक्तिबद्ध होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निदेश दिया। उपायुक्त श्री रंजन ने सभी दुकानदारों को नो मास्क, नो एंट्री का स्लोगन दिया है। किसी भी परिस्थिति में बिना मास्क के ग्राहकों को अगर दुकान में एंट्री दी जाती है तो दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
डीसी राँची की राँचीवसियों से अपील
डीसी रांची श्री छवि रंजन ने सभी राँचीवसियों से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाईज़र का समय समय पर इस्तेमाल (SMS) करने की अपील की है। राँचीवसियों के सहयोग से ही जिला प्रशासन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोक पाने में सक्षम हो पाएगा।
इन अभियान की शुरुआत के दौरान एस एस पी रांची श्री एस के झा, नोडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री राकेश रंजन उरांव, श्रीमती मेरी मड़की, जी ई एल चर्च कॉम्प्लेक्स व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्री रोशन लाल भाटिया समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment