पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने विधानसभा में छतरपुर के किसानों के लिए एक अति महत्वपूर्ण सुखनदिया डैम का मुद्दा विधानसभा में उठाया । विधायक ने 18 मार्च को यह मुद्दा अल्पसूचित प्रश्न संख्या सू०-53 के माध्यम से उठाते हुए कहा कि पलामू जिलान्तर्गत छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में सुखनदिया जलाशय यहां के किसानों के लिए अति महत्वाकांक्षी योजना है । वर्ष 1980 में करोड़ों रूपये की लागत से दर्जनों गांव के हजारों एकड भूमि की सिंचाई हेतु इस योजना में डैम और बांध का निर्माण कराया गया था । इस जलाशय से 120 हेक्टेयर में खरीफ और 60 हेक्टेयर में रब्बी की फसल होती है । जलाशय का सलुइस गेट दशकों से खराब पड़ा है जिससे डैम का पानी निरर्थक बह जाता है । शीर्ष नियामक गेट से भी किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा । उक्त गेट क्षतिग्रस्त हो जाने से डैम में पानी काफी कम हो गया है । उक्त जलाशय योजना की मरम्मति के नाम पर दशकों से करोड़ों की राशि को संबद्ध संवेदक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बन्दरबांट किया गया है । ऐसे में डैम का शीर्ष नियामक गेट (Head Regulator Gate) का पुनर्निर्माण अथवा मरम्मति आवश्यक है । यह भी आवश्यक है कि सरकार उक्त जलाशय योजना के निर्माण या मरम्मति के नाम पर राशि की बंदरबांट करने वाले संवेदकों पर दण्डात्मक कार्रवाई करे ।
उक्त सवाल को सही मानते हुए सरकार के जल संसाधन मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा है कि उक्त जलाशय का शीर्ष नियामक गेट की मरम्मति कराकर सरकार संबद्ध किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने का विचार रखती है जिसके लिए संबद्ध विभाग और विभागीय अधिकारियों को लिखा जा रहा है ।
बताते चलें कि सुखनदिया डैम से छतरपुर नगर पंचायत के गावों के अतिरिक्त सिलदाग और नौडीहा पंचायत के दर्जनों गावों के किसानों की जमीन सिंचित होती है । गत वर्ष डैम के गेट व मरम्मति के नाम पर जबरदस्त खानापूर्ति हुई थी ।
Comments
Post a Comment