पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
डाल्टेनगंज(05 मार्च,शुक्रवार) गर्म लोहे पर वार करने से ही पात्र की रचना सम्भव है। झारखंड विधानसभा का सत्र चल रहा है राज्य के मुद्दों पर गर्मा गर्म बहसें माननीयों के बीच हो रही है। राज्य की आवाम अपने अपने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चुने हुए अपने प्रतिनिधियों को ध्यानाकृष्ट करने व सूरत बदलने की कवायद में लगे हैं। जनता की हर सवाल असेम्बली में गूंजे इसके लिए कोई जुगत नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में अविनाशदेव सदस्य-झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार ने विधानसभा के नये भवन में माटीकला बोर्ड एवं जन मुद्दों के सवाल पर माननीय मंत्री पेयजल स्वच्छता झारखंड सरकार मिथिलेश ठाकुर से मुलाक़ात कर अपने इलाक़े की बुनियादी जरूरतें को रखे और माटीकला बोर्ड पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसबार के कार्यकाल को अधिकार संम्पन, बजट में अलग से कोष का प्रावधान,हर एक जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण केंद्र,महिलाओं को स्थान, तकनीकी विद्यालयों में मिट्टी का एक ट्रेड,मटखान को आरक्षित, रियायती दर पर ईंधन की ब्यवस्था करने आदि-आदि चीजों पर बल दिये।माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुख्यमंत्री कक्ष में मिलकर झारखंड माटीकला बोर्ड के बेहतर व उत्कृष्ट उत्पाद पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के विशुद्ध मिट्टी से बना तस्वीर भेंट किये। प्रशन्नचित मुद्रा में अपने पिता के फोटो को स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा माटी को उस ऊँचाई तक ले जायेंगे जहाँ पलायन तो रुकेगा ही देश के अन्य राज्यों से भी अध्ययन के लिए आएंगे।यही हमारे राज्य के कुम्हारों/माटी शिल्पकारों का असली सम्मान होगा।हमारी कोशिश होगी बोर्ड का अध्यक्ष युवा के हाथों में जाये ताकि नए जोश के साथ कार्य प्रगति के पथ पर निर्वाध बढ़ता रहे।
वार्ता को आगे बढ़ते हुए अविनाशदेव ने कहा माटीकला एवं जन मुद्दा हमारी पहली प्राथमिकता है।माटीकला की सौंधी महक झारखंड के सुदूर गांवों में बसे हासिये पर बसर करने वालों तक पहुँचे यही हमारी हर कोशिश है। कारीगर संजय कुम्भकार कार्यकर्ता ललन प्रजापति भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment