पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
इस योजना के माध्यम से कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने पर दिया जाएगा जोर: उपायुक्त
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के अल्पावधि कृषि ऋण धारक कृषकों को ऋण के बोझ से राहत प्रदान करना है। उक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने कही। वे आज दिनांक 10 मार्च 2021 को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना कर रहे थे।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के माध्यम से फसल ऋण धारकों की ऋण पात्रता में सुधार लाने, नए फसल ऋण माफी सुनिश्चित करने, कृषक समुदाय के पलायन को रोकने तथा कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
मौके पर मौजूद जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि पलामू जिला अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार के मद्देनजर इस जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है। आज से 19 मार्च 2021 तक यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को किसान ऋण माफी योजना से संबंधित जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में एटीएम तथा बीटीएम को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने योजना की विशेषताओं के बारे में बताया कि आवेदक के आधार संख्या के प्रयोग से ही सही लाभुकों की पहचान की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह कागज रहित आवेदन प्रक्रिया है। इसका प्रत्यक्ष लाभ डीबीटी के माध्यम से बकाया ऋण की अदायगी की जाएगी। उन्होंने पात्र आवेदकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया हेतु अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र अथवा बैंक शाखाओं में जाने की अपील की।
Comments
Post a Comment