पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा के नेतृत्व में रातू रोड न्यू मार्केट के पास भाजपा महिला मोर्चा झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष आरती कूजूर के साथ काँग्रेसी नेता आलोक दुबे ने अभद्र व्यवहार किया जिसके विरोध में रातू रोड न्यू मार्केट चौक के पास काँग्रेस के मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा रांची जिलाध्यक्ष के के गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष काजल प्रधान जी , महिला मोर्चा प्रभारी आरती सिंह , महामंत्री वरुण साहू , बलराम सिंह जी ,राजू सिंह , महिला मोर्चा महामंत्री सीमा सिंह ,मंजुलता दुबे ,लक्ष्मी कुमारी ,पिंकी खोया ,वीणा मिश्रा ,दिव्या साहु ,ज्योती सिन्हा ,अर्चना सिंह ,नेहा शर्मा , सीमा मिश्रा ,नम्रता सोनी ,प्रीति केसरी ,कूमूद पाण्डेय ,रिंकू तमांग , रीता गुप्ता ,रेणु सिंह ,किरण बाखला ,रवि मेहता , बबीता कुमारी , सोनू सिंह ,देवराज सिंह ,अनिता मोडे ,किरण बाखला ,सुप्रिया दुबे ,कँचना देवी ,अम्बालीका कुमारी , अमन जायसवाल ,सुमित्रा नाग ,सपना सिंह ,बबली देवी ,कुसुम देवी ,के साथ सैकड़ो महिलाओं ने कांग्रेसी नेता का जमकर विरोध किया ॥
के के गुप्ता ने कहा कांग्रसी नेता महिलाओं के साथ इस तरह से दुर्व्यवहार कर अपने चाल चरित्र को साफ साफ दिखा रहें हैं इस तरह का व्यवहार समाज को तोड़ने का काम करता है ॥
अनिता वर्मा ने कहा ये नरेंद्र मोदी का हिन्दुस्तान है यहाँ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा न ही इसकी इजाजत किसी को दी जायेगी ,और काँग्रेसी नेता आलोक दुबे ने सच को दबाने का काम किया यह अपमान सिर्फ एक महिला का नहीं बल्कि समस्त नारी जाती का अपमान हैं और इसे भाजपा महिला मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी । ऐसे नेता को अगर काँग्रेस पार्टी निष्कासित नहीं करती तो काँग्रेस पार्टी को इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे ॥
धन्यवाद
भवदीया
अनिता वर्मा
जिलाध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर जिला
Comments
Post a Comment