पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार के गठन के साथ ही प्रदेश में उग्रवादी और नक्सली गतिविधियों में तेजी आई है।
कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण चाईबासा में झारखंड जगुआर के 3 जवानों को जिस तरीके से उड़ाया गया और उनकी मृत्यु हो गई । झारखंड की विधि व्यवस्था पर यह घटना प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा करती है ।
आज पूरा झारखंड प्रदेश छोटे-छोटे उग्रवादी संगठन के जीवंत होने से चिंतित है ।
सरकार की नीति और नीयत ठीक नही होने के कारण विधि व्यवस्था पर लगातार प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि आज पीएलएफआई जैसे संगठनों के संरक्षण में कई छोटे-छोटे अवैध कारोबार तेजी से विस्तार ले रहे हैं । इसका ताजा उदाहरण खलारी के रोहिणी कोल परियोजना में केजीएफ के नाम पर टीएफपीसी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के नाम से उग्रवादी संगठन अवैध वसूली खुलेआम रूप से कर रही है । यह घटना इस बात को बताती है कि राज्य की दिशा किस ओर जा रही है ।
श्री सिंह ने कहा कि जिस दिन से कांग्रेस के कुप्रभाव से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है लगातार ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है ।
कहा कि उग्रवादी लोकतंत और लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती दे रहे ।
Comments
Post a Comment