
झारखण्ड पलामू :-पाण्डु प्रखंड के कजरू कला रावनवमी मैदान में सामूहिक शादी समारोह के लिए समिति ने पांडू प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुरू किया भिक्षाटन. मिली जानकारी के अनुसार जिले के पांडू प्रखंड के ऐतिहासिक रामनवमी मैदान में 11 मार्च को होने वाले 11 जोड़ी वर – वधू की सामुहिक शादी कराने का निर्णय लिया गया है जिनके अभिभावक आर्थिक कमजोरी के कारण अपनी बच्ची के हाथ पीले करने में असमर्थ हैं। यह बीड़ा किसी और नहीं बल्कि खुद सामूहिक शादी समारोह समिति ने उठाया है। समिति ने इसके लिए गांवों में भिक्षाटन शुरू कर दिया है। समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला एवं जिला परिषद सदस्य अनिल चंद्रवंशी ने इस पुनित कार्य को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग करने की अपील की है ताकि गरीब परिवार में जन्मी बेटियों की शादी धूमधाम से कराया जा सके । भिक्षाटन में लोग काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
भिक्षाटन में सामूहिक शादी समारोह के अध्यक्ष अनूप शुक्ला , बद्री जी , सुरेंद्र चद्रवंशी , दामोदर यादव , बिनोद प्रजापति, सरजू ठाकुर सहित कई लोग मोजूद थे।
Comments
Post a Comment