पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सवा करोड़ का घोटाला मामले में फरार बालूमाथ अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद गिरफ्तार
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड
लातेहार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह वर्तमान में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद को देर रात चतरा पुलिस ने बालूमाथ से गिरफ्तार कर लिया है। बालूमाथ से पूर्व डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद चतरा में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित थे।
वर्ष 2011-2012 में सदर अस्पताल, चतरा के लिए डीजल मशीन और जेनेरेटर आदि की खरीद की गयी थी। इस खरीद में कुल एक करोड़ 21 लाख का घोटाला उजागर हुआ था। इसकी जांच सरकार की ओर से की गयी थी। इस मामले में सदर अस्पताल चतरा के सिविल सर्जन सह मेडिकल पदाधिकारी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद को दोषी पाया गया था। चतरा सदर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की कांड संख्या 143/2013 है। इसके बाद आरोपी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद कानून की नजरों में फरार थे।
हाइकोर्ट से नहीं मिली थी जमानत
पुलिस FIR के बाद यह मामला चतरा सिविल कोर्ट में जी आर संख्या 694/2013 के तहत दर्ज था। कोर्ट की ओर से सम्मन जारी होने के
Comments
Post a Comment