पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
दीपक तिवारी
प्रतिनिधि मेदनीनगर ,पलामू
छतरपुर पलामू झारखंड
छतरपुर अनुमंडल के चिरु पंचायत में हो रहे यज्ञ में कलश स्थापित करते हुए विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि मानव जीवन में पौधरोपण करना भी यज्ञ कराने के समान होता है। मानव जीवन के लिए दोनों ही उपयोगी है। उन्होंने यज्ञ के लिए सहयोग राशि देते कहा कि यज्ञ में एक तोला घी के साथ हवन करने से एक टन ऑक्सीजन का निर्माण होता है। जबकि जल यात्रा से जल की पूजा और संग्रह करने की सिख मिलती है जो पर्यावरण धर्म से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि पौधा जन्म से लेकर मृत्यु तक ऑक्सीजन देते रहता है । इसलिए मानव जीवन के साथ- साथ धरती और ब्रह्मांड में रहने वाले 84 लाख योनि जीवों की सुरक्षा पौधा करता है इसीलिए तो कहा जाता है कि पुत्र साथ छोड़ सकता है परंतु पेड़ नहीं। पुत्र और पौधे दोनों ही बड़े होकर जीव और जगत की रक्षा करते है। यह भी कहा जाता है कि एक पेड़ 10 पुत्र के समान होते हैं । क्योंकि एक पेड़ जल संचय के साथ-साथ ऑक्सीजन ,छाया ,फल , फूल, मिट्टी कटाव से रोकना , बंजर जमीन को सॉफ्ट मीठी बनाना , पत्ता से खाद, पेड़ से लकड़ी और पेड़ से दवा मिलता है । इसलिए हमारे देश की संस्कृति में वृक्षों की पूजा की जाती है । यज्ञ कराने वाले और पौधा लगाने वाले दोनों ही एक महान आत्मा होते हैं और पूजनीय भी।
श्री विष्णु महायज्ञ 13 से 22 मार्च को पूर्ण हो जाएगा । श्री श्री 108 शेष नारायणाचार्य जी के सानिध्य में यज्ञ कराई जा रही है। कलश यात्रा में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण चंद्रवंशी , सचिव मनोज गुप्ता ,दीपक कुमार पांडेय ,नवीन पासवान ,रामजीत सिंह मुखिया सुनीता देवी सुरेंद्र यादव ,मुंगेरी मुखिया दशरथ प्रसाद के साथ अन्य कई लोग शामिल थे।
Comments
Post a Comment