पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज लेस्लीगंज प्रखंड के कैलाश गुफा शिव धाम सोंस में श्री श्री 108 श्री संतोष आनंद सरस्वती महाराज जी के सानिध्य में दस दिवसीय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप सदस्य सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती लवली गुप्ता व विशीष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि लाला यादव आशा देवी ने मंदिर में पूजा अर्चना व कलश जल भरकर किया । मौके पर श्रीमती लवली गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ लौकिक संपदा के साथ-साथ अलौकिक संपदा की प्राप्ति का द्वार है । यज्ञ करने वाले व्यक्ति के हर मंत्र में शरीर को झंकृत करने की अपार शक्ति होती है। परमपिता परमात्मा से नाता जोड़ने का माध्यम केवल यज्ञ है। इससे मनुष्य का चिंतन और मनन श्रेष्ठ बनता है। हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
भगवान शिव का देवताओं में महत्वपूर्ण स्थान है शिव देवो के देव हैं ।उन्हें देवों के देव महादेव भी कहते हैं। भगवान शंकर जी को संहा।र का देवता कहा जाता है शंकर जी सौम्य आकृति एवं रौद्र रूप दोनों के लिए विख्यात है । सृष्टि की उत्पत्ति स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। भगवान शिव को रूद्र नाम से जाना जाता है रुद्र का अर्थ है रूत दूर करने वाला अर्थात दुखों को हरने वाला। भगवान शिव का स्वरूप कल्याण कारक है। आज रूद्र महायज्ञ के आयोजन से यहां का वातावरण भक्तिमय हो गया है भगवान शिव सभी के दुखों को हरने वाले हैं उनकी आराधना से हम सबो का दुख दूर होगें। मौके पर कार्यक्रम को लाला यादव जी व आशा देवी ने भी संबोधित किया मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी अनूप गुप्ता, टिंकू गुप्ता, मुख्य संरक्षक वीरेंद्र कुमार अध्यक्ष श्री सुरेश लाल जी, अनिल कुमार यादव जी पंचायत समिति सदस्य ,सत्येंद्र सिंह, नागेश्वर प्रजापति ,छात्रधारी भुइयां, बैजनाथ भुइयां, फाल्गुनी राम ,सचिव अनुग्रह नारायण सिंह व ओम प्रकाश प्रजापति जी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment