पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
चैनपुर के ग्राम पंचायत सलतुआ में महाराजा मेदिनी राय के प्रांगण में होली मिलन समारोह सह दुगोला का आयोजन कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुचे मुख्य अतिथि पलामू परमण्डलिय आदिवासी विकास महासभा अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह एवं मेदिनीनगर - भंडरिया विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्यासी अभय सिंह चेरो, ने इस आयोजन का संयुक्त रूप से फिता काटकर किया शुभारंभ वही मौके पर राजा मेदिनी राजी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया।
साथ व्यास बबन सिंह झारखण्डी, व्यास नागेंद्र सिंह व सहयोगी झारखंड के बीच जमकर हुआ मुकाबला लोगो ने एक से बढ़ कर एक जलवे बिखेरें वही इस मौके पर मुखिया-हरिद्वार सिंह ने कहा कि आपसी भाईचारे के इस त्योहार को पूरे समाज की एकजुटता व्यवसायियों को पारंपरिक होली मनाने को ले कर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में अबीर-गुलाल जमकर उड़ाया गया उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं।
गीले-शिकवे भूलकर त्योहार का आनंद लें। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का दौर चला। पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमते रहें वही मौके पर पलामू परमण्डलिय आदिवासी महासभा के सहयोगी कार्यकर्णीय अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, निगरानी सिमिति रामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष हृदयानन्द सिंह, शीतल सिंह चेरो अजय सिंह, कोषाध्यक्ष अजित सिंह चेरो, उप कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह चेरो, प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, मुरलीधर सिंह, गुडन सिंह, बिगेश्वर सिंह, कृष्णा सिंह, राज प्रकाश, सत्येन्द्र, गुडल सिंह, दिलीप सिंह, बिनय कुमार सिंह, जुगुल किशोर सिंह, असमहम्मद, पूरनचंद सिंह, दिनेश कुमार, नागेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह समेत काफी संख्या में व्यवसाय और दुगोला का आनंद लेने वालें लोग मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment