पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नौकरी के नाम पर एस.आर.सर्विसेस ने किया 50 लाख से ऊपर का घोटाला
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नौकरी के नाम पर एस.आर.सर्विसेस ने किया 50 लाख से ऊपर का घोटाला। एन.एस.यू.आई ने किया कार्यालय का घेराव।
कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में हरमू स्तिथ एस.आर.सर्विसेस के कार्यालय का घेराव किया एवं प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिला कॉर्डिनेटर और ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं विभिन्न पद में बहाली के नाम पे एस.आर.सर्विसेस ने 78 बेरोजगार युवकों से प्रत्येक छात्रों से लाख लाख रुपये से ऊपर डोनेशन के नाम पे पैसा लिया एवं 3 महीने काम करवा के किसी का पेमेंट तक नही दिया एवं सभी को काम से हटा दिया। जनवरी से सबको सिर्फ दिलासा दिया जा रहा कि काम शुरू होगा, पेमेंट मिलेगा एवं बरगला के वापस भेज दिया जा रहा। पीड़ित युवकों ने एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह से संपर्क किया एवं कार्यालय का घेराव किया। इंदरजीत सिंह ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों से छात्रों के साथ धोखाधड़ी किया गया है। सभी छात्रों को उनका हक दिला के रहंगे।
*दो दिन का दिया अल्टीमेटम*
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि अगर छात्रों का तीन महीने का पेमेंट और डोनेशन का पैसा वापस नही किया गया तो कार्यालय में ताला बंदी की जाएगी एवं कंपनी के ऊपर केस दर्ज कराया जाएगा। भुक्तभोगी छात्रों को कोई भी जानकारी चाहिए तो 9534123308 पे संपर्क कर सकते है। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, प्रणव राज, रोहित, विपुल, सनी, आकाश, अमन मौजूद थे।
Comments
Post a Comment