पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिले में फर्जी प्रमाण-पत्रों पर बहाल शिक्षकों की लिस्ट लगातार बढ़ती ही जा रही है। निगरानी विभाग की जांच में कई बड़े मामले सामने आ रहे हैैं। फर्जी प्रमाण-पत्र पर बहाल शिक्षक वेतन भी उठा रहे थे।
विज्ञापन
जांच के क्रम में 39 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शिक्षा मंत्री ने इन सभी 39 शिक्षकों को सेवामुक्त करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है।
जांच के क्रम में 39 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शिक्षा मंत्री ने इन सभी 39 शिक्षकों को सेवामुक्त करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद, कुटुंबा, हसपुरा, मदनपुर एवं ओबरा के 39 पंचायत शिक्षकों का वेतन बंद करते हुए सेवा समाप्त करने का निर्देश डीईओ को दिया है। इस कार्रवाई में ओबरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सकलखोरी के रामाधार सिंह, प्राथमिक विद्यालय मोबिदपुर की कविता कुमारी, कुटुंबा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पोखराही कीअंजू कुमारी, प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर कीआशा कुमारी, मदनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पलकिया की सुनीता कुमारी व पुष्पा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय ओरडीह की किरण पासवान व सुनीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय महुअरी के सहेंद्र कुमार व सौरभ कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय मलागरही की पूजा कुमारी व रमेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय नवादा के रामाशीष दुसाध व अमरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय शिवा बिगहा के जीतेंद्र कुमार व रेखा कुमारी, हसपुरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हसपुरा डीह के रवींद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय नान्हू बिगहा के श्रीकांत कुमार, औरंगाबाद प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहिद्दीनपुर के रंजीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय मियापुर के चितरंजन कुमार निराला व मनीष कुमार, प्राथमिक विद्यालय परसडीह के शैलेंद्र कुमार प्रभाकर, प्राथमिक विद्यालय पसी टोलेमम्का के ओमप्रकाश, प्राथमिक विद्यालय कुसा की निशा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बखारी की कुंती कुमारी व मुकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय सिमरहुआ के विजय कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय दिलमोहम्मदगंज के प्रेमलता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय ठेगवा के अजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय गोसेया के कमलेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय पाठक बिगहा की अंजू कुमारी, प्राथमिक विद्यालय उत्तरी देवहरा के विनोद पासवान, प्राथमिक विद्यालय राजा बिगहा कीआशा भारती, प्राथमिक विद्यालय जयश्री बिगहा की गीता कुमारी व शिल्पी कुमारी, प्राथमिक विद्यालय कृपा बिगहा की स्वीटी कुमारी व अजय कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय वरिमल के अरुण कुमार शामिल हैं।
जांच कराई गई थी शिक्षक पात्रता की डिग्री
शिक्षा मंत्री के अनुसार इन सभी 39 शिक्षकों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र की जांच कराई गई थी। इसमें 39 शिक्षकों का टीईटी प्रमाण पत्र गलत पाया गया। इस आधार पर इनके वेतन भुगतान को रोकते हुए सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। 2012 में बहाल हुए थे शिक्षक
जिन शिक्षकों को सेवा समाप्त करने का आदेश शिक्षा मंत्री ने दिया है। उनकी बहाली वर्ष 2012 में की गई थी। इस बहाली में काफी अनियमितता बरती गई थी। इसको लेकर निगरानी विभाग ने वर्ष 2015 से प्रमाण-पत्रों की जांच शुरू कर दी। कई शिक्षक तो जांच के डर से नौकरी छोड़ भाग गए। अंतत: इन शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने गलत पाते हुए सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार इन 39 शिक्षकों को सेवा समाप्त करने को आदेश मिला। इस आदेश के आलोक में मैंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नियोजन इकाई को पत्र लिखकर इनकी सेवा समाप्त कराएंगे। अगर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की जाएगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment