पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
2 मार्च को झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर विधानसभा के smchh एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
2 मार्च को झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर विधानसभा के smchh एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा,इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में रसोइया भाग लेंगी और अपना समान काम का समान वेतनमान 21 हजार प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने, 12 महीने का मानदेय भुगतान की गारंटी करने आदि सवालों को लेकर मांग बुलंद किया जाएगा ताकि विधानसभा के अंदर इनके मांग पर पहल कर ठोस निर्णय लिया जा सके,कार्यक्रम का शुरूवात htiya स्टेशन से जुलूस निकालकर विरसा चौक होते हुए आवंटित स्थल पर धरना दिया जाएगा उक्त कार्यक्रम में पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में रसोइया बहने भाग लेंगी।
विज्ञापन
राज्य अध्यक्ष , झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ,झारखंड
Comments
Post a Comment