पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
यातायात नियमों का पालन नही करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन नही करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है। आपको 1 साल की जेल हो सकती है और इसके साथ 10 हजार रुपए का भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
नई दिल्ली: यातायात नियमों का पालन नही करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन नही करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है। आपको 1 साल की जेल हो सकती है और इसके साथ 10 हजार रुपए का भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इस संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चेतवनी जारी करते हुए ऐसा ना करने की सलाह जारी की है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर रेसिंग और तेज वाहन चलाने हुए पकड़े जाने पर पहले अपराध पर 5000 रुपए का चालान और 3 महीने के की जेल की सजा हो सकती है और आगे भी फिर इस नियम का उल्लघन करते हुए पकड़े जाने पर 10,000 रुपए और 1 साल की जेल आपको हो सकती है। परिवहन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि स्पीड रोमांचित करती है लेकिन मार देती है!
पढ़ें- 10000 रुपए का लगेगा भारी जुर्माना, 31 मार्च से पहले निपटा लें यह बहुत जरुरी काम
इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अनुसार अगर आप कार में शराब पीते हुए पकड़े जाते है तो ऐसा करने पर आपको पहली बार 10000 या 6 महीने की जेल हो सकती है और फिर दोबार ऐसी गलती करते हुए पकड़े जाने पर 2 साल की जेल और 15000 रुपए का जुर्मना देना पड़ सकता है।
बड़ी चेतावनी! 10000 रुपए का कटेगा चालान और 1 साल की होगी जेल, अगर गाड़ी में किया यह काम
ड्राइविंग से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी
नई ट्रैफिक रूल्स के अंतर्गत वाहन चालक को अपने सभी दस्तावेजों को मोबाइल पर स्टोर करना होगा। इससे उन्हें कोई भी दस्तावेज भौतिक तौर पर अपने साथ नहीं रखने होंगे। यदि ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस या फिर अन्य दस्तावेज मांगती है तो वाहन चालक सॉफ्ट कॉपी दिखा सकता है।
सड़क सुरक्षा नियम 2020
नए कानून के तहत ड्राइविंग लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जायेगा। सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
सड़क सुरक्षा नियम के तहत अगर कोई नाबालिक के गाड़ी चलता हुआ पकड़ा गया तो उसे 25 हज़ार रुपए का जुर्माना भरना होगा और उसकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा और नाबालिक का ड्राइविंग लाइसेंस 25 की उम्र तक नहीं बन पायेगा।
New Traffic Rules के अंतर्गत अब जो लोग ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करने वालो, ट्रैफिक जम्प करने वालों को, गलत दिशा में ड्राइव करने वालो को, खतरनाक ड्राइविंग करने वालो को और बेवजह ट्रैफिक जाम करने वालो भारी जुर्माना देना होगा।
नियम एवं चालान फाइन की सूची इस प्रकार हैं –
यातायात के नियम का उल्लंघन
पुराना चालान / जुर्माना
नया चालान / जुर्माना
सामान्य
100 रूपये
500 रूपये
सड़क विनियमन उल्लंघन के नियम
100 रूपये
500 रूपये
यातायात अधिकारीयों के आदेशों की अवहेलना करना
500 रूपये
2,000 रूपये
बिना लाइसेंस के वाहनों का अनाधिकृत उपयोग करना
1,000 रूपये
5,000 रूपये
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना
500 रूपये
5,000 रूपये
योग्य नहीं होने के बावजूद ड्राइविंग करना
500 रूपये
10,000 रूपये
सामान्य से अधिक वाहन पर
कुछ नहीं
5,000 रूपये
अधिक गति होने पर
400 रूपये
1,000 रूपये
खतरनाक ड्राइविंग होने पर
1,000 रूपये
5,000 रूपये तक
शराब पी कर गाड़ी चलाने पर
2,000 रूपये
10,000 रूपये
तेजी / रेसिंग करने पर
500 रूपये
5,000 रूपये
बिना परमिट के वाहन चलाने पर
5,000 रूपये तक
10,000 रूपये तक
एग्रेगेटर (लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन)
कुछ नहीं
25,000 से 1 लाख रूपये तक
ओवरलोडिंग होने पर
2,000 रूपये और प्रति अतिरिक्त टन पर 1,000 रूपये
20,000 रूपये और प्रति अतिरिक्त टन पर 2,000 रूपये
यात्रियों की ओवरलोडिंग होने पर
कुछ नहीं
1,000 रूपये प्रति अतिरिक्त यात्री
सीट बेल्ट न लगाने पर
100 रूपये
1,000 रूपये
2 पहिला वाहनों पर ओवरलोडिंग होने पर
100 रूपये
2,000 रूपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता
हेल्मेट्स नहीं लगाने पर
100 रूपये
1,000 रूपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता
इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराने पर
कुछ नहीं
1,000 रूपये
बीमा के बिना ड्राइविंग करने पर
1,000 रूपये
2,000 रूपये
किशोरों द्वारा किया गया अपराध पर
कुछ नहीं
1. अभिभावक या मालिक को दोषी माना जायेगा.
2. 3 साल की कैद के साथ 25,000 रूपये.
3. किशोरी पर जेजे अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जायेगा.
4. वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा.
दस्तावेजों को लगाने के लिए यातायात अधिकारीयों का पॉवर
कुछ नहीं
ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन
यातायात अधिकारीयों को लागू करने से होने वाले अपराध
कुछ नहीं
संबंधित सेक्शन के तहत 2 बार जुर्माना
Comments
Post a Comment