पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
इस साल होने वाली महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा ऑफलाइन होगी। यह परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन होने को लेकर बच्चों के माता-पिता बहुत दिन से परेशान थे। कोरोना संक्रमण बढ़ने से बच्चों के माता-पिता का आग्रह था कि यह परीक्षा ऑनलाइन होनी चाहिए, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा में गांव में रहने वाले बच्चों को नेटवर्क की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है, इस बात तो ध्यान में रखते हुए परीक्षा ऑफलाइन कराने का फैसला किया गया है।
10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 23 अप्रैल से होगी। इसके बाद व्यावहारिक परीक्षार्थी7 होगी।
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि परीक्षा वहीं होगी, जहां बच्चे पढ़ रहे हैं। पहले केंद्र पर यह परीक्षा होती थी। 10वीं की परीक्षा के लिए 30 मिनट ज्यादा मिलेंगे। यानी 3.30 घंटे क समय मिलेगा। परीक्षा 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। व्यावहारिक परीक्षा के असाइनमेंट लिखित परीक्षा के बाद स्कूल में प्रस्तुत करने हैं।
Comments
Post a Comment