पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
वैलेंटाइन डे रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अवकाश होने के कारण अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान नौजवान बना रहे हैं। शहर में पार्क बंद हैं। ऐसे में शहर के बाहर पर्यटन स्थलों की तरफ निकलने की तैयारी है।
Valentine's Day 2021 वैलेंटाइन डे का त्यौहार रविवार को ओर से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अवकाश होने के कारण अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना है। शहर में पार्क बंद हैं। ऐसे में शहर के बाहर पर्यटन स्थलों की तरफ निकलने की तैयारी है। सुरक्षा के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों के आसपास पुलिस की तरफ से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा वैलेंटाइन डे को लेकर बाजार में भी उत्साह है।
फूल और गिफ्ट की दुकानें आम दिनों की अपेक्षा कुछ पहले खुल गई हैं। रेड गुलाब की सर्वाधिक डिमांड को देखते हुए सभी छोटे-बड़े फूल की दुकानों में अलग-अलग प्रकार के फूल सजाए गए हैं। वैलेंटाइन के पर्व को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के संभावित विरोध को देखते हुए सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद किया गया है। कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से इस पर्व को भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाने की तैयारी है। इसके तहत इसे मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कुछ लोग इस अवसर पर अनाथालय व वृद्धा आश्रम में पहुंचकर अपनी खुशियां साझा करने वाले हैं।
Comments
Post a Comment