पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
कोरोना काल में जहां पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। वहीं नक्सलियों के अर्थतंत्र पर असर नहीं पड़ा। इस दौरान सिर्फ पारसनाथ जोन से माओवादी कमांडर कृष्णा हांसदा ने 50 लाख रुपये लेवी वसूल ली। पीरटांड़ से गिरफ्तार नक्सली टेकलाल किस्कू एवं दानियल हेंब्रम ने पुलिस को पूछताछ में यह बताया है। दोनों का स्वीकारोक्ति बयान अदालत को पुलिस ने सौंपा है। टेकलाल एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा का दामाद है।
धनबाद के बालू घाटों से वसूल रहे लेवी
टेकलाल ने पुलिस को जानकारी दी है कि नरमगोड़ा से लुसियो तक बनने वाली सड़क के बगोदर निवासी ठीकेदार से चार लाख, डुमरी में कॉलेज बना रहे ठीकेदार से दो लाख रुपये लिए गए। धनबाद के टुंडी के सर्रा में हर बालू घाट से पांच-पांच हजार रुपये महीने लेवी वसूली हुई। भारती चलकरी व बिशनपुर में बन रही सड़क के ठीकेदार से नवंबर-दिसंबर में लेवी पर सहमति बन गई थी। उसने यह भी बताया कि कॉलेज निर्माण करनेवाले ठीकेदार ने लेवी की पूरी रकम नहीं दी, इसलिए दस्ते ने उसकी मशीनों को जला दिया। यह भी बताया कि पीरटांड़ के तन्नू-मन्नू नामक दो भाई जो ठीकेदार हैं, संगठन को मदद करते हैं। टेकलाल खुद हथियार लेकर नहीं चलता है। वह दस्ते के बाहर रहकर कृष्णा हांसदा के आदेश पर लेवी वसूलता है। दस्ते को जरूरत के संसाधन उपलब्ध कराता है।
कृष्णा के लोगों ने भीड़ को उकसाया था
दानियल व टेकलाल ने पुलिस के सामने एक और राज खोला है। बताया कि करीब एक साल पहले नक्सली किशोर चंद किस्कू उर्फ तूफान दा को गिरफ्तार किया गया था। वह बाहर से संगठन की मदद करता था। बीमार हुआ तो जेल से रिम्स भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। जब उसका शव स्वजनों को देने पुलिस मांझीडीह उसके गांव गई तो भीड़ भड़क गई। पुलिस से खूब बहस की। कहा था कि तूफान तो नक्सली ही नहीं था। भीड़ को कृष्णा के इशारे पर उसके लोगों ने उकसाया था। इन दिनों एक करोड़ के इनामी अनल दा के अलावा 25 लाख का इनामी अजय महतो, मिथिलेश महतो, 15 लाख का इनामी कृष्णा हांसदा, दस लाख का इनामी रामदयाल इलाके में सक्रिय हैं।
Comments
Post a Comment