पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत पांच किसानों का कृषि ऋण बैंक ऑफ इंडिया चंद्रपुरा द्वारा माफ किया गया- जिला कृषि पदाधिकारी
बोकारो जिले में भी इसकी शुरुआत हो गई- जिला कृषि पदाधिकारी
दिनांक 08 फरवरी, 2021 को जिला कृषि कार्यालय के सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला को सफलतापूर्वक संपन्न करा दिया गया। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा ने जिले के सभी बीटीएम एवं एटीएम सहित बैंक के प्रतिनिधि को उक्त कार्य की प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत पांच किसानों का कृषि ऋण बैंक ऑफ इंडिया चंद्रपुरा द्वारा माफ किया गया। इस तरह से बोकारो जिले में भी इसकी शुरुआत हो है।
सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने को कहा
जिला कृषि पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा ने सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने को कहा। उन्होंने सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने को कहा। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो। ससमय कार्यों के निष्पादन से ही सरकार के इस योजना का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।
योजना के सफल क्रियान्वयन में बैंकों का अहम रोल
जिला सूचना पदाधिकारी श्री धनंजय ने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन में बैंकों का अहम रोल है। बैंक द्वारा डाटा उपलब्ध कराएं जाने पर उसे एनआइसी पोर्ट पर अपलोड किया जाएगा। वहां से संबंधित किसानों को एसएमएस भेजा जाएगा, ताकि वह अपने नजदिकी कामन सर्विंस सेंटर , सीएससीद्ध में जाकर एक रुपए का भुगतान कर योजना का लाभ लेने के लिए सहमति दें। उसके बाद एनआइसी पोर्टल से पीडीएस पोर्टल पर लाभुकों का सत्यापन होगा। क्योंकि योजना का लाभ एक परिवार में एक ही सदस्य को मिलना है। वहां जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सत्यापन कर आवेदन की स्वीकृति दी जाएगी। उसके बाद उपायुक्त स्तर पर आवेदन का अनुमोदन कर राज्य स्तर पर राशि भुगतान के लिए अग्रसर किया जाएगा।
बैठक के दौरान एलडीएम श्री दिनेश्वर राणा, डीडीएम नाबार्ड, सहित जिले के सभी बीटीएम एवं एटीएम सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment