पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
पलामू के तीन शिक्षक श्यामनंदन, पवन कुमार गुप्ता और सुसलेश कुमार की नियुक्ति को रद कर दिया।
झारखंड हाई कोर्ट ने पलामू में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी मामले की सुनवाई के बाद तीन शिक्षक श्यामनंदन पवन कुमार गुप्ता और सुसलेश कुमार की नियुक्ति को रद कर दिया। शिक्षक विजय कुमार गुप्ता के दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच का आदेश सरकार को दिया।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand High Court झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में पलामू में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने पलामू के तीन शिक्षक श्यामनंदन, पवन कुमार गुप्ता और सुसलेश कुमार की नियुक्ति को रद कर दिया। साथ ही शिक्षक विजय कुमार गुप्ता के मामले में दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच का आदेश सरकार को दिया है।
अदालत ने प्रार्थी संतोष कुमार को जिला स्थापना कमेटी के यहां आवेदन देने को कहा है, वहीं कमेटी को 12 सप्ताह में बदले परिवेश में इनके आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया कि क्या प्रार्थी अब शिक्षक पद पर नियुक्त हो सकता है या नहीं। इस संबंध में संतोष कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ऋषि पल्लव ने अदालत को बताया कि पलामू में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाल गया था।
इसमें पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित थे। श्याम नंदन मेहता, पवन कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता और सुसलेश कुमार की नियुक्ति नियम विरुद्ध की गई है। इस कारण तीनों से ज्यादा अंक लाने के बाद भी प्रार्थी की नियुक्ति नहीं हो पाई। अदालत को बताया गया कि श्याम नंदन मेहता ने टेट परिणाम में छेड़छाड़ की है। पवन कुमार गुप्ता व सुसलेश कुमार बीसी-वन श्रेणी के होने के बाद भी बीसी-टू श्रेणी में आवेदन दिया और उनकी नियुक्ति हो गई।
इसके बाद अदालत ने तीनों की नियुक्ति को गलत मानते हुए उनकी नियुक्त रद कर दी। वहीं, विजय कुमार गुप्ता के दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच का आदेश सरकार को दिया है। अदालत ने पलामू के जिला स्थापना कमेटी को निर्देश दिया कि वे प्रार्थी के इस दावे पर उचित निर्णय लें कि अब तीन शिक्षकों की नियुक्ति रद होने के बाद उनकी नियुक्ति हो सकती है या नहीं।
Comments
Post a Comment