पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चास थाना पुलिस ने चास चेकपोस्ट स्थित यमुना कैलाश होटल से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है ,जिसमे एक महिला भी शामिल है।
गिरफ्तार सभी अपराधी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं।चास की प्रभारी एसडीपीओ पूनम मिंज ने बताया कि चास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुना कैलाश होटल के कमरा नंबर 206 और 407 में 8 लोग ठहरे हुए हैं।
इन लोगों की एक वाहन स्कॉर्पियो जो होटल के बाहर भी लगी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के दोनों कमरे की जब तलाशी शुरू की तो कमरे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के साथ पासबुक वल, एटीएम कार्ड चेक बुक, 19 मोबाइल सोने की चेन और नकद ₹417700 भी बरामद करने में कामयाबी पाई। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि इन लोगों के द्वारा होटल में बैठकर लोगों से ठगी करने का काम किया जा रहा है और इन लोगों ने दूसरे लोगों के नाम से कई बैंक अकाउंट भी खोल रखा है।
पुलिस ने इनके स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों का नाम विजय उर्फ वीर हंस उत्तर प्रदेश ,आत्मानं नंद कुमार उर्फ शंभू गौरव कुमार बिहार के नवादा, मिंटू कुमार बिहार के शेखपुरा ,अविनाश आनंद बिहार के नालंदा राजमुनि सहगल बिहार के नवादा कुणाल कुमार बिहार के नवादा और अनिता कुमारी नवादा की रहने वाली को गिरफ्तार किया गया है।
Comments
Post a Comment