पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
भवनाथपुर( गढ़वा) भारतीय भुइयां विकास परिषद के बैनर तले शुक्रवार को भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के पूर्व
भवनाथपुर कर्पूरी चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक हाँथ में तख्ती बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए रैली निकाला गया ततपशचात रैली सभा मे बदल प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया सभा को संचालन करते हुए पिंटू कुमार भुइयां व मुख्य अतिथि भारतीय भुईयां विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार भुइयां ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल में केवल वोट के लिए हमारे समाज के भुइँया ,अगरिया ,कोरवा ,अदिमजनजाति मुशहर सहित को पूछा जाता है।हमारी विकास योजना हमसे कोसों दूर है सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं ।भूमि वन पटा देने का अस्वाशन भी झूठा निकला ,वनविभाग के लोग हमारे परिवार पर झूठा मुकदमा कर घर जमीन उजाड़ रहे है कई लोग जेल में बन्द है सरकार फ्रि बिजली के अस्वाशन देकर लोंगो को फर्जी बिल दे रही है ।नेताओ ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा अपने समाज के लोंगो को धोखा देने का आरोप लगाया ।कार्यक्रम के पष्चात भारतीय भुइयां विकास परिषद केंद्रीय कमेटी के बैनर तले 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा सरकार के नाम प्रखंड कर्मी को शॉपा गया ।जिसमें भुईयां समाज के विकास हेतु महादलित बोर्ड का गठन किया जाए।
फादर स्टोन ओं स्वामी सहित तमाम अधिकार कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार अभिलंब रिहा करें।
भुइया समुदाय के हड़पी हुई जमीन को वापस दिलाओ
दलित आदिवासी समाज को जंगल जमीन से बेदखल करना बंद करोवन अधिकार अधिनियम 2006 था 2008 तक लागू करो
वन में तथा वन पर आश्रित रहने वाले दलित आदिवासी भैया परिवार को वन बटा दो
भुईयां समाज को शिक्षा स्वास्थ्य आवास योजना सुनिश्चित करो
झारखंड में जल -जंगल- जमीन से विस्थापित करना बंद करो।
झारखंड के विभिन्न जेलों में बंद, जिन का सजा पूरा हो गया है उन्हें तुरंत रिहा करो
केंद्र सरकार ने कृषि कानून अविलंब वापस लो
विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन 1000 से बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह अभिलंब लागू करो
राशन कार्ड से 5 किलो चावल के बढ़ाकर 15 किलो प्रति व्यक्ति लागू करो
बिजली कनेक्शन फ्री करो एवं बिजली बिल मुकदमा वापस लो। मांग सामील है इस मौके पर भारतीय विकास परिषद के तत्वाधान में उमाशंकर बैगा व्यास, नरेश कुमार भुईयां,पिंटू राम भुईयां, साबिर भुईयां,चिंता देवी, भगरी देवी, सरिता देवी ,सरवन भुईयां, महेंद्र भुईयां,कविता देवी, रमेश कुमार भुइयां ,रामप्रसाद भुईयां, प्रभावती देवी, संजय कोरवा, सुनील भुईयां, सुदेश्वर भुईयां, मधुसूदन भुईयां सहित लोग उपस्थित थे
Comments
Post a Comment