पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने आज समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नल से जल देने की कार्यो में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को नल से जल देने को लेकर पाइप बिछाने के कार्यों में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कार्य करने के लिए समय और मौसम दोनों अनुकूल है। कार्यों में गति लाकर लोगों को योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने नल से जल देने के लिए घर-घर कनेक्शन देने, पाइप बिछाने, इंटक वेल बनाने, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि कार्यों में भी गति लाते हुए उसकी प्रगति से अवगत कराते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में काम शिथिल नहीं होने दें।
उपायुक्त ने बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने एवं जिन स्थानों पर नल से जल देने का कार्य पूरा हो चुका है, उन व्यक्तियों से जल कर लेने का निदेश दिया।
उन्होंने नल से जल देने की योजना में सामूहिक/सामाजिक पहल करने और जल का सदुपयोग करने संबंधित लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत प्रखंडों में कार्यशाला एवं बैठकों का आयोजन कर जल का सदुपयोग एवं जल जीवन मिशन के उद्देश्यों से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निजात के लिए अभी से ही हर संभव प्रयास करने, पेयजल संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने की बातें कहीं। उपायुक्त ने कहा कि नल से जल मिलने से लोगों को पानी संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। लोगों को घर पर ही शुद्ध पेयजल पहुंच सकेगा।
बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार, सहायक अभियंता प्रेम कुमार महतो, कनीय अभियंता सरयू मेहता, प्रमोद कुमार सिन्हा, जीत मोहन मुंडा, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक अश्विनी पांडेय, यूनिसेफ सहयोगी आईडीएफ विंध्याचल चंद्र आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment