पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव के इलाके में बुधवार को पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.
मुठभेड़ में जेजेएमपी के एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां के मारे जाने की सूचना है. पुलिस और उग्रवादियों के बीच रूक रूक कर फायरिंग हो रही है. पलामू के एसपी संजीव कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं. जिले के एसपी संजीव कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट इलाके में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी की मौजूदगी देखी गयी है. सूचना पर पुलिस टीम गांव में उग्रवादियों की घेराबंदी के लिए गयी थी. पुलिस को देखते हुए उग्रवादी फायरिंग करने लगे.
पुलिस ने भी जवाबी कारवाई करते हुए फायरिंग की. इस दौरान जेजेएमपी का एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां मारा गया. पुलिस घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रही है.
Comments
Post a Comment