पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
चेतमा पुलिस पिकेट के पास दस विकास और जनकल्याण से जुड़े योजनाओं का शिलान्यास छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ ।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज पाटन प्रखंड के कसबाखाड़ पंचायत के चेतमा ग्राम में पुलिस पिकेट के पास दस विकास और जनकल्याण से जुड़े योजनाओं का शिलान्यास छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इन योजनाओं में मुख्य रूप से रसीदा पंचायत तरीडीह में बुधवा नाला पर पुल निर्माण, चेतमा में भुंजी पत्थर नाला पर पुल निर्माण, चेतमा में बैरिया टांड़ नाला पर पुलिया निर्माण, चेतमा में बटाने नाला पर चैक डैम का निर्माण, जोग्धरवा नाला पर पुलिया निर्माण और अन्य विकासशील योजनाएं शामिल है।
शिलान्यास के इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल की वजह से विकास कार्यो को लगाम लग गया था लेकिन अब सबकुछ पुनः पटरी पर लौट रहा है। जन सुविधाओ को लागू करना हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।
इसके उपरांत कस्बा खाड़ पंचायत में जो पिछले दिनों पेंशन के फार्म जमा किये गए थे। उनकी स्वीकृति पत्र को विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने लाभुकों के बीच वितरित किया।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि छोटी छोटी बातें जिससे लोगो को फर्क पड़ता है मेरी संज्ञान में है और मैं लगातार उसके लिए काम करती रहूंगी।
इस मौके पर राधेश्याम मेहता जी, जैनेन्द्र यादव जी, शंकर यादव जी, वशिष्ट नारायण पांडेय जी, उज्ज्वल पांडेय जी, विनय सिंह जी , वशिष्ठ मेहता जी, अजित मेहता जी, राकेश भुइँया जी, और सैकड़ो ग्रामीणों के साथ सरकारी पदाधिकारी और मिडिया बन्धु मौजूद थे।
Comments
Post a Comment