पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू जिला कृषक मित्र संघ के आह्वान पर पाटन विधानसभा के विधायक श्रीमती पुष्पा देवी का आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित की गई
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज पलामू जिला कृषक मित्र संघ के आह्वान पर पाटन विधानसभा के विधायक श्रीमती पुष्पा देवी का आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित की गई यह आवास घेराव उनके बैरिया में की गई घेराव घर कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन प्रखंड अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने की जबकि इस कार्यक्रम में पलामू जिला किसान मित्र संघ के अध्यक्ष रंजन दुबे जी मुख्य रूप से उपस्थित थे प्रथम कड़ी में 13 फरवरी को सर्वप्रथम विधायक आवास घेराव कार्यक्रम किसान मित्र संघ के द्वारा की गई और घेराव कार्यक्रम पूरे विधानसभा में किया जाना है आज किसान मित्रों की सेवा करते करते 10 वर्ष किसानों के साथ बिता दिया है भारत कृषि प्रधान देश होते हुए भी उनकी सेवा करने वाले लोग ₹1000 के प्रोत्साहन राशि पर दिन सरकार की हर एक योजनाओं को धरातल पर लाने में कड़ी मेहनत करते हैं इसमें कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं जो किसी से छुपा हुआ नहीं है लेकिन कई सरकार आई और चली गई कृषक मित्रों को छल्ले का काम किया आश्वासन के सिवा मित्रों को आज तक कुछ नहीं मिला है आज पाटन छतरपुर विधानसभा के विधायक पुष्पा देवी का घेराव कार्यक्रम में उनको अवगत कराई गई के वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार की सरकार अपनी चुनावी घोषणा में कृषक मित्रों को स्थाई कर उचित मानदेय देने की बात कही थी लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ जिले के सभी कृषक मित्रों ने संकल्प लिया है कि अपने-अपने विधानसभा के विधायक को याद दिलाएंगे की हमारी मांगों को आप सदन में रखें कर सरकार से जवाब मांगे वादा करने के बाद भी आज इन कृषक मित्रों को सकारात्मक पहल नहीं हुई है श्रीमती पुष्पा देवी ने कृषक मित्रों को आश्वासन दी कि मैं आपकी मांग को को इस सत्र में आवास उठाऊंगी और राज्य के कृषि मंत्री से इसका जवाब मांगेंगे जिला अध्यक्ष ने विधायक महोदय को 2018 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पलामू जिला पूरे प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित किया था लेकिन आज तक उस बीमा का भुगतान किसानों को नहीं की गई इस पर भी विधायक को याद दिलाया गया इस पर भी उन्होंने सरकार से बात कर किसानों को मदद दिलाने की बात कहीं कृषक मित्र आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सम्मान निधि योजना मानधन योजना श्री विधि से खेती कराना किसान पाठशाला संचालन करना खाद एवं बीज का वितरण करना परती भूमि को उपजाऊ बनाना सब्जी की खेती मिट्टी जांच करना किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को मुहैया कराना एवं अनेक प्रकार के सर्वे इत्यादि काम किसान मित्र के द्वारा संपादन किया जाता है इतना ही नहीं कोविड-19 जैसे महामारी में भी कृषक मित्रों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पंचायत सचिवालय में सुबह और शाम अपनी सेवा सैनिटाइज के रूप में की थी लेकिन आज नहीं विभाग को इसपर ध्यान है और न ही सरकार को अगर सरकार इस सत्र में कृषक मित्रों के लिए कुछ सकारात्मक पहल नहीं करेगी तो हम सभी कृषक मित्र ने निर्णय लिया है कि इस सत्र के बाद हम सभी लोग कोर्ट का दरवाजा जाएंगे और सरकार से कोर्ट के द्वारा ही अपनी न्याय का गुहार लगाएंगे आज कार्यक्रम में पड़वा अध्यक्ष बाबूलाल मेहता अशोक सिंह नवा बाजार अध्यक्ष मनदीप राम छतरपुर से निशंक कृषक मित्र प्रकाश यादव नौडीहा बाजार से जितेंद्र सिंह के अलावे अनिरुद्ध मेहता सुधांशु सिंह अजय कुमार सिंह अजय मेहता नवीन कुमार सिंह मुजिबुल अंसारी विनय विश्वकर्मा रमजान अंसारी हरि नारायण शुक्ला उपेंद्र सिंह अमरनाथ सिंह अरविंद सिंह प्रकाश कुमार कृष्णा यादव धनंजय कुमार मेहता कमलेश कुमार मेहता युगल किशोर सिंह विद्या प्रसाद मेहता हरि नारायण शुक्ला राम लखन यादव नंदू राम राजीव महोत्सव दिनेश तिवारी अरविंद सिंह अविनाश कुमार सिंह इत्यादि दर्जनों कृषक मित्र मौजूद थे नोट कल इसी कड़ी में पाकी विधानसभा के विधायक शशिभूषण मेहता जी का आवास घेराव कार्यक्रम होगा
Comments
Post a Comment