पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
संघर्ष की धरती पलामू ने सेवा के क्षेत्र में देश भर में परचम लहराया है। लॉकडाउन के दौरान उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए इंडियन रोटी बैंक की झारखंड प्रदेश की टीम की तरफ से पलामू के दीपक तिवारी को बेस्ट स्टेट कॉर्डिनेटर एवार्ड का सम्मान मिला है। सफलता के पांच साल पूरे होने पर राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीच्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में आयोजित सेमिनार में स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी समेत रांची एवं गढ़वा की यूनिट को बेहतरीन सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसे राजनीति को छोड़ न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं पत्रकारिता के दिग्गजों ने संबोधित किया। इंडियन रोटी बैंक के संस्थापक विक्रम पाण्डेय की घोषणा पर मुख्य अतिथि आज तक के एडिटर-इन-चीफ अजय सिन्हा, दैनिक भास्कर समूह के चीफ एडिटर दीपक द्विवेदी के हाथों जहां सम्मान मिला, वहीं वैश्विक महामारी के दौरान समाज के जरूरतमंदों, असहायों, लाचारों के लिए मददगार बनने की चर्चा राजधानी दिल्ली में जोरों पर रही। जिसका प्रतिफल रहा कि पलामू के रहने वाले इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने भारतवर्ष के सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व किया।इंडियन रोटी बैंक के सफलतापूर्वक पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह उत्सव 2021 में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिन्हा, एडिटर-इन-चीफ आजतक, दीपक द्विवेदी, चीफ एडिटर दैनिक भास्कर समूह, समीना शफीक, पूर्व सदस्य महिला आयोग, रेणुका त्यागी, निदेशक, रक्षा मंत्रालय सैन्य विभाग, नवनीत कुमार राणा, सेवानिवृत आईपीएस, डॉ उत्सव सिंह, प्रो. दिल्ली विश्वविद्यालय, अरूण हुड्डा पूर्व अध्यक्ष, डीयू, अशोक शुक्ला, पीसीएस, यूपी समेत देश भर के कई सेवादार मौजूद रहे। संविधान सभा सभागार से संबोधित करते हुए श्री नामधारी ने कहा कि कुपोषण से लड़ाई जीतना आसान है, बस हम अपनी परंपरा का निर्वहन इमानदारी से करें। गुरूद्वारे की लंगर परंपरा का अगला कदम है इंडियन रोटी बैंक की सेवा कार्य। जिसकी सराहना आज पूरे भारत में हो रहा है। वहीं भारतवर्ष में झारखंड प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी ने बताया कि 15 राज्यों में झारखंड प्रदेश को अव्वल स्थान मिलना गौरवान्वित तो करता ही है, साथ ही हौसले को पंख भी देता है। आने वाले दिनों में इंडियन रोटी बैंक की शाखा झारखंड के सभी जिलों में अपनी सेवा के बलबूते भूख के खिलाफ छिड़ी मूहिम को जनांदोलन बनाएगा, और भोजन, राशन, कंबल, अलाव, पौष्टिक आहार, चिकित्सा के क्षेत्र में दिन रात युवाओं की फौज कार्यरत रहेगा। इस सेमिनार में झारखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र तिवारी, साहेब सिंह नामधारी, स्टेट वाइस कॉर्डिनेटर परवेज अख्तर, रांची जिला कॉर्डिनेटर वंदना दिक्षीत, गढ़वा कॉर्डिनेटर अंजली गुप्ता समेत झारखंड की एक दर्जन सदस्यों ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment