पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
JPSC Exam 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च (रात 11.45 बजे) है। परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 मार्च (रात 11.45 बजे) तक होगा। संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा एक साथ चार वर्षों वर्ष 2017, वर्ष 2018, वर्ष 2019 तथा वर्ष 2020 तक के लिए होनी है।
इसकी प्रारंभिक परीक्षा दो मई को संभावित है, जिसमें शामिल होने के लिए ही ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। सितंबर माह के चौथे सप्ताह से मुख्य परीक्षा शुरू होगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह परीक्षा हाल ही में गठित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियमावली के प्रविधानों के तहत होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक (ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि अर्थात 15 मार्च 2021) उत्तीर्ण होना है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए अवसर की सीमा की बाध्यता खत्म कर दी गई है। वैसे पुरुष या महिला अभ्यर्थी जिनके एक से अधिक जीवित पत्नी या पति हैं वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र नहीं होंगे। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर जेपीएससी ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क घटा दिया है। परीक्षा शुल्क के रूप में 600 रुपये की बजाए महज 100 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी व आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों को 150 रुपये की जगह 50 रुपये ही देने होंगे।
इन सेवाओं के लिए होगी परीक्षा
झारखंड प्रशासनिक सेवा, उप समाहर्ता : 44
झारखंड पुलिस सेवा, पुलिस उपाधीक्षक : 40
जिला समादेष्टा : 16
कारा अधीक्षक : 2
झारखंड नगरपालिका सेवा (नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी) : 65
झारखंड शिक्षा सेवा वर्ग (2) : 41
झारखंड निबंधन सेवा, अवर निबंधक : 10
सहायक निबंधक : 06
सामाजिक सुरक्षा सेवा, सहायक निदेशक : 02
नियोजन पदाधिकारी : 09
प्रोबेशन पदाधिकारी : 17
कुल : 252
आरक्षण के अनुसार पद
अनारक्षित : 114
अनुसूचित जनजाति : 64
अनुसूचित जाति : 22
अत्यंत पिछडा वर्ग : 20
पिछड़ा वर्ग : 13
आर्थिक रूप से कमजोर : 19
https://chat.whatsapp.com/HnBUShHhMmD5xzIm1LOKKW
Comments
Post a Comment