पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सबका साथ सबका विकास की कड़ी को मजबूत करते हुए छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने क्षेत्र में कई एक नई योजनाओं का शुभारंभ किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सबका साथ सबका विकास की कड़ी को मजबूत करते हुए छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने क्षेत्र में कई एक नई योजनाओं का शुभारंभ किया। जिनमे प्रमुख है छतरपुर प्रखंड के शुशीगंज में बझहौरिया नाला पर पुलिया निर्माण, मंदिर के पास घाट का निर्माण, नागबाबा के पास पीसीसी पथ का निर्माण, मसिहानी में पीसीसी पथ का निर्माण इत्यादि।
इन सारे विकास कार्यो का शुभारंभ पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगो ने हमे बहुत प्यार और सम्मान दिया। अब वो समय आ गया है हम इसे विकास कार्यो के रूप में जनता को वापिस करे।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने विकास योजनाओं के शुभारंभ के उपरांत कहा कि आप सभी के प्रेम, स्नेह व आशीर्वाद से सब सम्भव होगा अभी तो ये शुरुआत है।
इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह जी, छतरपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष शम्भू यादव जी, सरताज खान जी, अशोक भुइँया जी, संतोष प्रसाद जी, अनिल सिंह जी,भोला यादव जी, जितेंद प्रसाद गुप्ता, सुनील प्रसाद गुप्ता, अशोक तिवारी, यमुना सिंह, अजित मेहता, वशिष्ठ मेहता इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment