पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पलामू मेदिनीनगर: कहते हैं ना कि जब इंसान में किसी चीज को पाने की इच्छा हो तो उसे कोई नहीं रोक सकता। बशर्ते उस चीज को पाने के लिए आप एक इमानदार मेहनत कर रहे होंं। हम बात कर रहे हैं जिले के तेजतर्रार नवयुवक आईपीएस ऑफिसर के विजय शंकर की। के विजय शंकर की शुरू से ही इच्छा थी कि हमें एक आईपीएस ऑफिसर बनना है। इन्होंने सिक्स्थ अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा पास की है।
इनका कहना है कि मुझे पूरा यकीन था कि हम एक दिन आईपीएस ऑफिसर बनेंगे। जबकि 2015 में यह बीएसएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर ज्वाइन किया था। परंतु ट्रेनिंग करने के बाद इन्होंने नौकरी से रिजाइन कर दिया। उनका कहना था कि हमारी शुरू से सोच थी कि हम आईपीएस ऑफिसर ही बनेंगे। उसके बाद उन्होंने फिर से यूपीएससी का एग्जाम दिया। 2017 में इन्होंने यूपीएससी क्लियर कर आईपीएस की नौकरी प्राप्त की। जिले में जब भी उग्रवादियों से मुकाबला करने का समय आता है तो के विजय शंकर सबसे आगे रहते हैं ।
उग्रवादियों को विकास में बाधक मानते हैं के विजय शंकर
अभियान एएसपी के विजय शंकर उग्रवादियों को विकास में बाधक मानते हैं। उनका कहना है कि मैं जानबूझकर अपनी पोस्टिंग के लिए पलामू को चुना था। उन्हें पता चला था कि पलामू अति उग्रवाद जिला है। लाइव पलामू न्यूज़, उनकी इच्छा है कि उग्रवादि मुख्यधारा में शामिल हों। अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आइएएस छोड़कर आईपीएस को चुना
के विजय शंकर की माने तो इनका रुझान शुरू से ही आईपीएस की नौकरी की तरफ था। जानकारी के अनुसार यूपीएससी कंप्लीट करने के बाद इन्हें आईएएस मिला। परंतु इन्होंने जानबूझकर आईपीएस की नौकरी ज्वाइन की। इन्होंने नौकरी के पहले इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में दक्षिण भारत के श्रीवेंकटेश्वर कॉलेज से इंजीनियरिंग किया है। इनका कहना है कि मेरा इंजीनियरिंग करने का मकसद था कि अभी के दौर में साइबर अपराध बढ़ रहा है। जिससे मैं जहां भी रहूं इसके बारे में पूरी जानकारी रहे। ताकि जब भी कोई अपराधिक घटना घटे। तो उसका सही ढंग से पता लगाया जा सके। वहीं साइबर अपराधियों को रोकने में भी कामयाबी हासिल कर सके। लाइव पलामू न्यूज
बचपन से ही था पुलिस की वर्दी का शौक
जानकारी के अनुसार के विजय शंकर को शुरू से ही पुलिस में एक अधिकारी बनने का शौक था। जब बच्चे थे तो उसी समय से पुलिस की वर्दी व हैट लगाकर अपनी फोटो खिंचवाते थे। लोगों को बताते थे कि हमें आईपीएस ही बनना है।
पिता के पद चिन्हों पर चलना चाहते हैं के विजय शंकर
एएसपी अभियान के पिता भी कामराजा 1987 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इनके पिता 2015 में हरियाणा के एडीजीपी से रिटायर हुए हैं। उनके पिता की छवि एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अफसर के रूप में जाना जाता है। उनके छोटे भाई के प्रगतिश सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वहीं इनके नाना अंग्रेज के जमाने के दरोगा भी रह चुके हैं।
Comments
Post a Comment