पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त ने हरिहरगंज के किसान संतन मेहता को पावती रसीद सौंप, जिले में झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना का किया शुभारंभ
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पलामू जिले में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का शुभारंभ आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने किया।उपायुक्त ने शनिवार को हरिहरगंज के किसान संतन मेहता को पावती रसीद सौंप कर जिले में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का शुभारंभ किया।मौके पर उपायुक्त ने संतन मेहता को पावती रसीद सौंपते हुए ऋण माफी हो जाने के पश्चात शेष राशि को जमा करने की अपील की।वहीं संतन मेहता के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से अन्य पांच किसानों को भी जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा पावती रसीद सौंपा गया।
मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि वर्तमान में किसानों की समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा किसान ऋण माफी योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य के अल्पावधिक कृषि ऋण धारक किसानों को ऋण के बोझ से मुक्त करना है।इस योजना के द्वारा फसल ऋण धारक की ऋण पात्रता में सुधार लाना तथा नए फसल के लिए ऋण प्राप्ति सुनिश्चित करना है।योजना के क्रियान्वयन से कृषक समुदाय को पलायन को नियंत्रित कर कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन पूर्णता ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा जिससे किसानों को इसका सीधा लाभ दिया जा सके।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तथा जिला प्रशासन की प्राथमिकता किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का है। मौके पर मौजूद जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री रणवीर सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋणी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। लघु किसानों को 50,000 तक के ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा योजना का क्रियान्वयन बैंक एवं प्रज्ञा केंद्र में किसानों के द्वारा आवेदन जमा करने पर किया जाएगा इसके लिए किसानों को अपने केसीसी खाते को संबंधित बैंक एवं प्रज्ञा केंद्र में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक कराना होगा एवं केवाईसी भरना होगा।
योजना के लाभुक किसानों की पात्रता के लिए कुछ मापदण्ड निर्धारित किए गए है। इसके तहत लाभुकों को झारखण्ड राज्य में निवास तथा 18 वर्ष से अधिक आयु का होनी चाहिए। साथ ही किसानों के पास वैध राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर तथा 31 मार्च 2020 तक झारखण्ड राज्य के किसी भी व्यवसायिक बैंक में केसीसी से संबंधित खाता चालू हालत में होना चाहिए। डिफाॅल्टर अथवा एन.पी.ए. खाताधारक इस योजना के लिए सुपात्र नहीं होंगे। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य योजना का लाभ ले सकते है।
Comments
Post a Comment