पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मध्याह्न भोजन योजना का सफल संचालन को लेकर बैठक
उपायुक्त-सह- अध्यक्ष, जिला स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी, श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन योजना का सफल संचालन को लेकर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन से संबंधित विभिन्न एजेंडो पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत खाद्यान्न उठाव एवं उसके वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को खाद्यान्न का उठाव एवं उसका शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त खाद्यान्न की मांग करने की बातें कही।
उपायुक्त ने पाटन के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को 10 दिनों के भीतर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करते हुए उसे पूर्ण करने एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को पाटन में कैंप कर खाद्यान्न वितरण का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि मध्याह्न भोजन वितरण में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। मानक के अनुरूप मध्याह्न भोजन से संबंधित सभी सामग्री का वितरण कराना सुनिश्चित करायें।
उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2017-18 तक के अवशेष विद्यालयों का अंकेक्षण को लेकर गंभीरता जताते हुए फरवरी माह के अंत तक अंकेक्षण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे पारा शिक्षक जिन्होंने अंकेक्षण का कार्य नहीं कराया है, उन्हें प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक कर फरवरी के अंत तक सेवा मुक्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह- मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक करने हेतु कैलेंडर तैयार करने का निदेश दिया। वहीं सभी स्कूलों में रसोई गैस पर खाना पकाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शत प्रतिशत गैस कनेक्शन दिया जा चुका है, ऐसे में कोयला या लकड़ी का इस्तेमाल नहीं करते हुए गैस पर खाना पकवाना सुनिश्चित करायें। इसके अलावा उपायुक्त ने ऑनलाइन मॉनेटरिंग, कुकिंग कॉस्ट एवं पूरक पोषाहार वितरण करने, रसोईया का मानदेय नियमित भुगतान करने का निदेश दिया।
बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र नारायण, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिया तिर्की,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment