पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मेदिनीनगर : जब पलामू प्रमंडल दक्षिणी छोटानागपुर का हिस्सा हुआ करता था तब सड़क एवं संचार कहने भर का था। उस समय कमिश्नरी से काम करा कर पतकी जंगल पार करने में रूह कांप जाता था। बड़ी जद्दोजहद के बाद पलामू कमिश्नरी बना तो सुकून का सांस लिया पलामूवासीयों ने लिया। जब कोई पदाधिकारी पद भार ग्रहण करता है तो यहाँ के वाशिंदा हसरत भरी निगाहों से चहुमुखी विकास का सुनहरी सपना देखता है। पलामू प्रमंडल के समावेशी संस्कार, यहाँ के माटी की महक,आपसी सहयोगात्मक एकता व भाईचारगी का पैगाम लेकर नागरिक अपने पदाधिकारी से मिलते हैं और बेहतर पलामू का उम्मीद रखते हैं। इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में कोहिनूर सम्मान से सम्मानित, शिक्षाविद,युवा समाजसेवी, नगरनिगम के ब्रांड अम्बेसडर, प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष,झारखंड माटीकला बोर्ड, झारखंड सरकार के सदस्य अविनाशदेव ने नवनियुक्त पलामू के कमिश्नर जटाशंकर चौधरी से मिलकर मृदा-पलाश सहकारी समिति द्वारा उत्पादित माटीकला का उत्कृष्ट उत्पाद कप सेट देकर सम्मानित किया। आयुक्त से अल्प वार्ता में देव ने कहा कि पब्लिक व पदाधिकारी के बीच समन्वय ही विकास का पैमाना है। उम्मीद है जिला अमन,शांति के साथ आर्थिक तरक्की भी करेगा।
Comments
Post a Comment