पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
रांचीः
रांचीः बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित आशाश्री गार्डेन में रहने वाले आईआईटीयन पीयूषकांत बुधवार की शाम 4 बजे से लापता है. पीयूषकांत के देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने के बाद उनकी मां डा. आशा सिंह ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. गुमशुदगी का मामला दर्ज होते ही पुलिस पीयूषकांत की तलाश में जुट गई है.
पीयूषकांत के मामा राजेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली से आईआईटी करने के बाद वे कुछ वर्षों के लिए विदेश चले गए थे. जहां जॉब करते थे. इसके बाद वे वापस रांची आ गए थे और फिलहाल ऑनलाईन आईआईटी की तैयारी कराते थे.
पीयूषकांत के मामा ने यह भी बताया कि ओरमांझी टोल प्लाजा के अलावा रामगढ़ के समीप भी एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज में पीयूषकांत दिखा है, जिसमें वह सड़क किनारे से पैदल ही चलता जा रहा है. हालांकि पुलिस अबतक पीयूषकांत को बरामद नहीं कर पाई है
Comments
Post a Comment