पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
पलामू: झारखंड में इस बार मार्च में नहीं, मई में होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा. इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 9 मार्च से मैट्रिक और इंटर परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी. लेकिन शिक्षा विभाग से मंतव्य लेने के बाद प्रदेश में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा मई में लेने का निर्णय लिया है. शिक्षा विभाग मई में परीक्षा लेने की तैयारी ने शुरू कर दी है.लाइव पलामू न्यूज़
परीक्षा की तिथि बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि बच्चों को तैयारी का पूरा समय मिल सके. कोरोना काल में कक्षाएं बंद थी और इसी बीच नया सिलेबस लागू कर दिया गया. जिसके बाद बच्चों को नए सिलेबस के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने के लिए काफी कम समय मिला. अभी जनवरी में मॉडल प्रश्न पत्र अपलोड किया गया है. इसमें भी अभी तक 12वीं के सभी संकाय के प्रश्न पत्र जारी नहीं किये गये हैं.
Comments
Post a Comment