पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
किसान विरोधी कानून के खिलाफ एवं तीन काले कृषि कानूनों के वापस लेने के की मांग को लेकर रांची हरमू मैदान से लेकर डिबडीह मोड़ तक पदयात्रा का आयोजन किया गया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी कानून के खिलाफ एवं तीन काले कृषि कानूनों के वापस लेने के की मांग को लेकर रांची महानगर कांग्रेस कमिटी द्वारा महानगर अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में हरमू मैदान से लेकर डिबडीह मोड़ तक पदयात्रा का आयोजन किया गया।
पदयात्रा कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से पदयात्रा कार्यक्रम के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक जवाहरलाल सिन्हा एवं महेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।
इसके पूर्व हरमू मैदान से पदयात्रा निकलकर डीबडीह मोड़ होते हुए भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुंची। उत्साहित कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन किया एवं धरने पर बैठ गए तथा केंद्र से काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। वरीय कांग्रेसी नेताओं तथा प्रशासन के समझाने पर कार्यकर्ता धरने से उठ कर पदयात्रा कर पुनः हरमू मैदान पहुंचे। जहां एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी श्री राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री को तानाशाह का दर्जा की दिया ।श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति और नियत जनता को साफ-साफ दिखाई दे रही है। मोदी पूंजी पतियों की गोद में बैठ कर आम जनता के हितों के खिलाफ निर्णय ले रहे हैं जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में अवश्य भुगतना होगा।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती आभा सिन्हा एवं अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि देश के किसानों द्वारा एक लंबे समय से किसान हितों के खिलाफ लिए गए निर्णय के विरोध में लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है परंतु क्या कारण है कि मोदी तीन कानूनों में बदलाव नहीं करना चाहते। इससे साफ पता चलता है कि अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मोदी द्वारा किया जा रहा यह कार्य ब्रिटिश हुकूमत की याद दिलाता है, किसानों के आंदोलन के समक्ष ब्रिटिश हुकूमत को भी झुक कर अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था और वर्तमान में आंदोलनरत किसानों के आगे मोदी को नतमस्तक होकर अपनी हार स्वीकार करनी होगी। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे प्रधानमंत्री को अपने अहंकार पूर्ण रवैयै को अविलंब त्याग कर कृषि कानूनों में बदलाव करना चाहिये।
सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के पर्यवेक्षक जवाहरलाल सिन्हा एवं महेंद्र मिश्रा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों में बदलाव नहीं करती तब तक कांग्रेस किसानों के समर्थन में आंदोलन चलाती रहेगी। केंद्र सरकार लगातार आम जनता तथा किसानों के हितों के खिलाफ निर्णय लेती जा रही है और जनता को इससे दूर रखने के लिए दूसरे मामलों में उलझाए रखने की कोशिश करती है परंतु जनता उनकी इस चालाकी को भाँप चुकी है। जनहित के निर्णय के विरोध कांग्रेसका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
सभा के दौरान अपने अध्यक्षीय भाषण में महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार की काली नीतियों के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार महानगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे। श्री पांडे ने कहा कि मोदी और भाजपा ने हमेशा देश की जनता को बरगलाने का काम किया है अपने झूठे आश्वासनों के दम पर सत्ता में आई भाजपा पूंजीपतियों की दलाली कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उदय प्रताप, दीपक ओझा,कमल ठाकुर, राजू राम, विशाल सिंह,कुमार रौशन, महेश मनीष, अजय सिंह काजल भट्टाचार्य, पिकलू चटर्जी, रंजन यादव,नीतू देवी, रंजीत बड़ाईक, किरन बांडा, मुस्कान कुमारी मोहम्मद नईम, रमाकांत आनंद, अनिल उरांव, कार्तिक साहू,पूर्णिमा सिंह, बाबी खान, मोहम्मद आरिफ, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की ,मोहम्मद बेलाल, गोपाल उपाध्याय, संजीव महतो,अजीत पंडित निशांत राजा, सरताब आलम, प्रवीण टोप्पो, जय सिंह लुखंड, संतोष सिंह, अमित मुंडा, विजेंदर सिंह, रौनक सिंह, वशिष्ठ लाल पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment