पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखंड सरकार ने एक मार्च से स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर आदेश जारी कर दिया है
सरकार ने एक मार्च से स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार बोर्ड की परीक्षा को छोड़कर स्कूल अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन परीक्षा नहीं ले सकेंगे। स्कूलों को सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा लेने की अनुमति दी है।
रांची, राज्य ब्यूरोराज्य सरकार ने एक मार्च से स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार बोर्ड की परीक्षा को छोड़कर स्कूल अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन परीक्षा नहीं ले सकेंगे। स्कूलों को सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा लेने की अनुमति दी गई है।
राज्य में एक मार्च से स्कूल-कॉलेज, आइटीआइ, पोलिटेक्निक, सभी प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास केंद्र तथा कोचिंग संस्थान खुल जाएंगे। इसी तिथि से सिनेमा हॉल तथा पार्क भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में इसपर सहमति दी गई थी। फिलहाल स्कूल कक्षा आठ, नौ व 11वीं को खोलने के लिए भी अनुमति मिली है। कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए स्कूल पहले से ही खुल रहे हैं।
Comments
Post a Comment