पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
पलामू प्रमंडल के तीनों किलो का होगा जीर्णोद्धार।रामचंद्र सिंह। मेदिनीनगर ,मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पलामू प्रमंडल के तीनों किलो का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। साथ ही इसका बेहतर रखरखाव हो इसको लेकर सकारात्मक पहल सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सारे पदाधिकारी इस कार्य में लगे हैं। पलामू किला शाहपुर किला और लातेहार में स्थित किला पलामू प्रमंडल का आन बान और शान है। व इस धरोहर को बचाए रखने की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि पलामू किला जीर्णोद्धार को लेकर वे माननीय मुख्यमंत्री से बात किए थे।माननीय मुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि इसी आलोक में उपायुक्त लातेहार, पुरातत्व विभाग, वन विभाग के अलावे अन्य विभाग के लोग मंगलवार को किला स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह पौराणिक धरोहर है इसे बचाए रखने की हम सबों की जिम्मेदारी है ।उन्होंने कहा कि किले के जीर्णोद्धार के साथ साथ इसको पर्यटन स्थल के रूप में भी बिकसित कराया जाएगा ।ताकि बाहर से आने वाले लोग इसका दीदार कर सके ।और यहां के भौगोलीक स्थिति से अवगत हो सके ।उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका जीर्णोद्धार का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। इस मौके पर लातेहार उपायुक्त अबू इमरान किला संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण पहलुओं पर अवलोकन किया ।विशेषज्ञों ने किला के ऐतिहासिक स्वरूप को बिना बदले ही सरक्षण करने की बात कही। उपायुक्त ने बताया कि पलामू किला के नए व पुराने किला के सरक्षण की योजना है। जिसको लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा किला का अवलोकन किया गया है ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका संरक्षण को लेकर कार्य किया जाएगा ।इस मौके पर भरदुल सिंह ने कहा कि पलामू किला का देश के पर्यटन मानचित्र पर लाने की जरूरत है ।जो राजा मेदिनीराय को हमेशा याद कराता हैं। उन्होंने मेला के विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह किला अपने आप में गौरवशाली है। मौके पर भारतीय पुरातात्विक विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ एस के भगत, अध्यक्ष रांची के डॉक्टर मोहम्मद सरफुद्दीन, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय रांची के प्रकाश कुमार वर्मा ,एनपीयू के प्रभारी विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ अवध किशोर पांडेय,आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार ,उप निदेशक आशीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरवाडीह राकेश सहाय ,विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह,अर्जुन सिंह, भरदुल सिंह, ठकुराई सिंह ,प्रेम सिंह, गुलाब सिंह, जिलेबी देवी, नसीम अंसारी ,सदीक अंसारी, हाजी मुमताज अंसारी,मृत्युंजय सिंह ,रामेश्वर सिंह, सुबोध सिंह, मंसूर आलम आदि लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment